जांच में महिलाओं के स्तन छूने, किस करने का पता चलने के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर ने दिया इस्तीफा
एक जांच में 11 महिलाओं के स्तनों को जबरन छूने व उन्हें किस करने का पता चलने के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इस्तीफा दे दिया है। 63-वर्षीय क्यूमो ने कहा, "अब मैं सिर्फ इतना कर सकता हूं कि इस्तीफा देकर सरकार को अपना काम करने दूं।" उन्होंने कहा कि वह 14 दिनों में कार्यालय छोड़ देंगे।