जांच से लग रहा है कि वेल्डिंग कार्य के चलते आग लगी होगी: राजकोट हादसे पर पुलिस
राजकोट (गुजरात) में गेमिंग ज़ोन में आग लगने की घटना को लेकर पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने बताया है, "जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर वेल्डिंग का कार्य चल रहा था जिसके चलते आग लगी होगी।" भार्गव के मुताबिक, घटनास्थल पर बहुत सारा ज्वलनशील पदार्थ रखा था जिसके कारण आग पूरे गेमिंग ज़ोन में फैल गई।