जाति प्रमाणपत्र को लेकर मिले कारण बताओ नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे वानखेड़े
मुंबई एनसीबी के पूर्व ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने मुंबई ज़िला जाति प्रमाण पत्र जांच समिति की ओर से मिले एक नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनका जाति प्रमाण पत्र ज़ब्त क्यों नहीं किया जाए। समिति ने कहा कि दस्तावेज़ों से साबित होता है वानखेड़े मुस्लिम जाति से हैं।