जातिगत गणना देश का 'एक्स रे', आदिवासियों के हक के लिए इसे करवाकर दिखाएंगे: राहुल
मध्यप्रदेश में चुनावी अभियान के दौरान मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत गणना देश का 'एक्स-रे' है। राहुल ने आगे कहा, "ओबीसी, दलितों और आदिवासियों को इस देश में आज क्या हक मिलने चाहिए और कितनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए इसके लिए हम जातिगत गणना चाहते हैं और इसे करवाकर दिखाएंगे।"