जातिगत गणना से सबकी आर्थिक स्थिति पता चली, इनके उत्थान पर काम करेंगे: बिहार के सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी होने के बाद सोमवार को 'X' पर लिखा, "इससे न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है...बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है।" उन्होंने कहा, "आंकड़ों के आधार पर सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए आगे का कार्य किया जाएगा।"