जातीय जनगणना की मांग से ध्यान भटकाना है मकसद: 'न्यूज़क्लिक' पर कार्रवाई को लेकर पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 'न्यूज़क्लिक' से जुड़े पत्रकारों के घरों पर हुई छापेमारी को लेकर कहा है, "इसका मकसद बिहार की जातीय जनगणना में हुए खुलासों और देशभर में जातीय जनगणना की बढ़ती मांग से ध्यान भटकाना है।" उन्होंने कहा, "सिलेबस से बाहर से सवाल आने पर...उन्हें (सरकार को) एक ही कार्रवाई आती है जो कि 'ध्यान भटकाना' है।"

Load More