जातीय जनगणना के सभी आंकड़े सार्वजनिक होंगे, बिहार देश के लिए रोल मॉडल बनेगा: सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में जातीय जनगणना का काम पूरा हो चुका है और सभी आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का जातिगत सर्वे पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। गौरतलब है, कर्नाटक और राजस्थान में जातिगत जनगणना हो चुकी है लेकिन वहां के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए थे।