जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के मामले की जांच कर रही समिति के प्रमुख ने दिया इस्तीफा
जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के मामले की जांच कर रही समिति के प्रमुख और साइंस फैकल्टी के डीन सुबेनॉय चक्रवर्ती ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार रात बुद्धदेव साव को यूनिवर्सिटी का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया। यूनिवर्सिटी में जून से कुलपति का पद खाली था।