जादू एक ही बार होता है, मैं 'हेरा फेरी' दोबारा बनाने की हिम्मत नहीं करता: प्रियदर्शन
'हेरा फेरी' (2000) के निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा है कि वह इस फिल्म को दोबारा बनाने की कोशिश नहीं करते। उन्होंने कहा, "एक क्लासिक फिल्म 1 बार ही बनती है। आप 2 बार जादू होने की उम्मीद नहीं कर सकते।" उन्होंने कहा, "आप बेशक ओरिजिनल फिल्म वाला चार्म ले आएं...पुरानी कास्ट को वापस ले आएं, परिणाम पहले जैसा नहीं आएगा।"