जान को खतरा बताते हुए अबू सलेम ने कोर्ट से लगाई गुहार, जेल ना बदलने की दी अर्ज़ी
1993 में हुए मुंबई बम धमाके समेत अन्य मामलों में जेल की सज़ा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम ने अपनी जान को खतरा बताते हुए दूसरी जेल में न भेजे जाने की कोर्ट में अर्ज़ी दी है। सलेम के वकील के मुताबिक, जेल प्रशासन उन्हें तलोजा जेल से दूसरी जेलों में भेजना चाहता है जहां उन्हें जान का खतरा है।