जानता था कि यह मेरा आखिरी वनडे विश्व कप होगा, चयन न होने पर बुरा नहीं लगा: शिखर धवन
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा है कि वनडे विश्व कप 2023 में न चुने जाने पर उन्हें बुरा नहीं लगा था। उन्होंने कहा, "मैं जानता था...भारतीय टीम के लिए यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा। अच्छा खेलने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली। ईश्वर की मर्ज़ी में खुश रहना चाहिए...मैंने सोचा कि जो हुआ अच्छे के लिए हुआ।"