जानलेवा वायरस से संक्रमित मछली खाने के बाद अमेरिका में महिला के काटने पड़े हाथ और पैर
अमेरिका में जानलेवा वायरस 'विब्रियो वुलनीफीकस' से संक्रमित मछली खाने के बाद एक 40-वर्षीय महिला के हाथ और पैर काटने पड़े। महिला ने सैन जोस शहर में एक स्थानीय बाज़ार से यह मछली खरीदी थी। अस्पताल में एक महीना बिताने के बाद महिला की गुरुवार को सर्जरी हुई। महिला की दोस्त ने बताया, "वह तकरीबन-तकरीबन अपनी जान गंवा बैठी थी।"