जानवरों के लिए लॉन्च की गई भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन 'एन्कोवैक्स' क्या है?
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानवरों के लिए विकसित देश की पहली कोविड-19 वैक्सीन 'एन्कोवैक्स' गुरुवार को लॉन्च की। इसे हरियाणा स्थित आईसीएआर-नैशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (एनआरसी) द्वारा विकसित किया गया है। एक बयान के मुताबिक, वैक्सीन कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है और डेल्टा व ओमिक्रॉन दोनों वैरिएंट के खिलाफ कारगर है।