जानिए आदर्श आचार संहिता का दिलचस्प इतिहास, 1960 से शुरू हुआ, इस राज्य से हुई शुरुआत
निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनावों की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो जाएगी। आदर्श चुनाव संहिता का भी एक दिलचस्प इतिहास है। इसकी उत्पत्ति 1960 में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी, तब प्रशासन ने राजनीतिक दलों के लिए एक आचार संहिता बनाने की कोशिश की थी।