'जानी दुश्मन' के निर्देशक व अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में हुआ निधन
दिग्गज निर्देशक राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, शुक्रवार सुबह बाथरूम में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। 'बिग बॉस 7' फेम ऐक्टर अरमान कोहली के पिता राजकुमार 'जानी दुश्मन', 'बदले की आग', 'नौकर बीवी का' और 'नागिन' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते थे।