जापान का दावा- उत्तर कोरिया ने लॉन्च की संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट किया, "उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।" जापान ने अधिकारियों से कहा, "एहतियात के सभी संभव उपाय करें, जिसमें आपातकालीन स्थिति की तैयारी भी शामिल है।" दक्षिण कोरिया ने भी दावा किया कि सोमवार रात को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट से 2 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।