जापान की रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट में अपना खून मिलाकर कॉकटेल बनाती थी वेट्रेस, कैफे ने निकाला
जापान के एक कैफे ने अपने खून से कॉकटेल बनाने को लेकर एक वेट्रेस को निकाल दिया है और डॉक्टरों ने ग्राहकों को मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह दी है। मोंदैजी कॉन कैफे दाकू में काम करने वालीं सभी वेट्रेस डार्क और गॉथ-स्टाइल मेकअप करती हैं। रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट सुसुकिनो स्थित कैफे ने उसकी हरकत के लिए माफी मांगी है।