जापान की स्नेक व्हिस्की 'हाबूशु' का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक ट्रैवल पेज पर शेयर किए गए जापानी स्नेक व्हिस्की 'हाबूशु' का वीडियो वायरल हो गया है जिसकी बोतल में मृत सांप नज़र आ रहा है। रूक्यू द्वीप पर पाए जाने वाले ज़हरीले पिट वाइपर को महीनों तक व्हिस्की में डुबोकर इस ड्रिंक को बनाया जाता है। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने वीडियो पर लिखा, "इसमें ज़हर नहीं है क्या?"