जापान के आसमान में दिखाई दी 'आग के बड़े गोले' जैसी रोशनी, सामने आया वीडियो
दक्षिणी जापान के आसमान में बुधवार रात को अलग तरह की रोशनी नज़र आई। कई स्थानीय लोगों ने इस घटना के वीडियो शेयर किए जिसमें रोशनी 'आग के एक बड़े गोले' जैसी दिख रही है। जापानी अधिकारियों ने इसे लेकर बताया कि यह घटना संभवत: चीन द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट के मलबे के कारण हुई।