जापान के तट पर बर्फ, रेत और समुद्र के मिलने की पुरानी तस्वीर हुई वायरल

जापान के एक समुद्र तट की पुरानी तस्वीर वायरल हुई है जहां बर्फ, रेत और समुद्र एक-दूसरे से मिलते हैं। सैनइन कायगान यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क में मौजूद इस तट की तस्वीर हिसा नामक फोटोग्राफर ने खींची थी। पश्चिमी जापान में स्थित यह तट क्योटो के पूर्वी क्योगामिसाकी केप से तोतोरी के पश्चिमी हकूता कायगान कोस्ट तक फैला हुआ है।

Load More