जापान के दिवंगत पूर्व पीएम की पत्नी से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, पीएम का लिखा पत्र दिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने टोक्यो (जापान) दौरे के दौरान दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की पत्नी अकिए आबे से मुलाकात कर जापान-भारत संबंधों को मज़बूत करने में शिंज़ो द्वारा किए गए सहयोग पर चर्चा की। जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र भी अकिए को दिया जिसमें उन्होंने शिंज़ो की मां के निधन पर शोक जताया है।