जापान के पूर्व पीएम आबे की जान लेने वाली गोली उनके 'दिल तक पहुंच गई' थी: डॉक्टर
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को गोली लगने के बाद उनका इलाज करने वाले नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने बताया है कि गोली 'उनके दिल तक पहुंच गई' थी। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, आबे का बहुत खून बह रहा था जिसे रोकने में डॉक्टर असफल रहे। आबे को स्थानीय समयानुसार शाम 5:03 बजे मृत घोषित किया गया था।