जापान के पूर्व पीएम आबे पर गोली चलाने वाले शख्स की हुई पहचान; गिरफ्तारी की तस्वीर आई सामने
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर गोली चलाने वाले हमलावर की पहचान 41-वर्षीय यामागामी तेतया नामक शख्स के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान आबे पर हमलावर ने पीछे से गोली चलाई थी।