जापान के पूर्व पीएम शिंज़ो आबे को गोली मारे जाने का पल दिखाता वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को गोली लगने का पल दिख रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर उससे बंदूक बरामद कर ली है। इसके बाद अस्पताल ले जाए गए आबे की हालत की अभी कोई जानकारी नहीं है।