जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हुए हमले पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, "...खबर सुनकर स्तब्ध हूं...भारत-जापान के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने में...उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।" नारा (जापान) शहर में भाषण के दौरान शिंज़ो को पीछे से गोली मारी गई जिसके बाद उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।