जापान के रेस्टोरेंट ने तोड़ा दुनिया के सबसे महंगे सुशी का रिकॉर्ड, ₹2 लाख है कीमत
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया है कि जापान के ओसाका में एक रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में दुनिया का सबसे महंगा सुशी शामिल किया है। 'सुशी किरीमॉन' नामक रेस्टोरेंट में 'किवामी ओमाकासे' डिश जुड़ी है जिसकी कीमत 3,50,000 जापानी येन (तकरीबन ₹2.03 लाख) है। इस डिश में सुशी के 20 पीस हैं जिसे पारंपरिक तरीकों से तैयार किया गया है।