जापान के विख्यात 'किलिंग स्टोन' के 2 भागों में टूटने की तस्वीर आई सामने
जापान के नासू में ज्वालामुखी पर्वतों के पास स्थित किलिंग स्टोन (सीशो-सेकी) नाम से विख्यात प्राचीन पत्थर के 2 भागों में टूटने की तस्वीर वायरल हो गई है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके दुष्प्रभाव और अंधविश्वास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि इस पत्थर में एक बुरी आत्मा है।