जापान को 3-1 से हराकर महिला हॉकी विश्व कप 2022 में 9वें स्थान पर रहा भारत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर हॉकी विश्व कप-2022 में नौवां स्थान हासिल किया। भारत की ओर से नवनीत कौर ने 30वें और 45वें मिनट में दो फील्ड गोल किए जबकि दीप ग्रेस एक्का ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। महिला हॉकी विश्व कप-2018 में भारत आठवें स्थान पर रहा था।