जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाज़ार बना भारत: रिपोर्ट
निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2022 में जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाज़ार बन गया। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान भारत में कम-से-कम 4.25 मिलियन गाड़ियों की बिक्री हुई जबकि जापान में वाहनों की कुल बिक्री 4.20 मिलियन यूनिट रही। गौरतलब है कि चीन और अमेरिका दुनिया के शीर्ष दो ऑटो बाज़ार हैं।