जापान ने 17 वर्षों में पहली बार बढ़ाई प्रमुख ब्याज दरें
जापान के केंद्रीय बैंक 'बैंक ऑफ जापान' ने मंगलवार को 17 वर्षों में पहली बार प्रमुख ब्याज दरों को बढ़ा दिया। इस फैसले के साथ ही वहां नेगेटिव ब्याज दर की लंबे समय से चली आ रही पॉलिसी खत्म हो गई। बैंक ऑफ जापान ने पॉलिसी मीटिंग में अल्पकालिक प्रमुख ब्याज दर को -0.1% से बढ़ाकर 0.1% कर दिया है।