जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने खराब मौसम के अनुमान के चलते अपना मून मिशन टाल दिया है जो 26 अगस्त को लॉन्च होने वाला था। जाक्सा ने कहा कि अब इसे 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जापान का रॉकेट एक लैंडर को ले जाएगा जिसके 4 से 6 महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है।