जापान ने नए चीनी नक्शे पर जताई आपत्ति, भारत और मलेशिया समेत कई देश कर चुके हैं विरोध

चीन की ओर से जारी नए नक्शे के खिलाफ जापान ने अपना विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, चीन ने नए नक्शे में 'ईस्ट चाइना सी' में स्थित उन द्वीपों को अपने क्षेत्र में दिखाया है जिन पर जापान दावा करता है। गौरतलब है कि भारत, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम और ताइवान भी चीन के नए नक्शे का विरोध कर चुके हैं।

Load More