जापान ने फुकुशिमा संयंत्र के ट्रीटेड रेडियोऐक्टिव पानी को प्रशांत महासागर में छोड़ना किया शुरू
जापान ने नष्ट हो चुके फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से ट्रीटेड रेडियोऐक्टिव दूषित पानी को प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू कर दिया है। जापान ने 24 घंटे में 456 क्यूबिक मीटर और 17 दिन में 7,800 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ने की योजना बनाई है। गौरतलब है, 2011 में आए भूकंप और सुनामी के कारण संयंत्र का पानी दूषित हो गया था।