जापान ने लॉन्च से कुछ मिनट पहले टाला अपना मून मिशन
जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने तेज़ हवाओं का हवाला देकर सोमवार को अपने मून मिशन को लॉन्च के निर्धारित समय से करीब 30 मिनट पहले टाल दिया। खराब मौसम के कारण पहले भी लॉन्च को टाला गया था। जापान चंद्रमा पर अपना स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (एसएलआईएम) भेजेगा जो चंद्रमा पर उतरने वाला उसका पहला स्पेसक्राफ्ट होगा।