जापान ने सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी योजना को दी मंज़ूरी
जापान ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी योजना को मंज़ूरी दी है जिसके तहत वह $320 बिलियन के हथियार खरीदेगा। इसमें चीन पर हमला करने में सक्षम मिसाइलें शामिल हैं। जापान इसके साथ ही अमेरिका और चीन के बाद रक्षा पर दुनिया में तीसरा सबसे अधिक खर्च करने वाला देश बन जाएगा।