जापान में 15 से ज़्यादा भूकंप आने के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी
इज़ु द्वीप (जापान) पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है। इस इलाके में 15 से अधिक भूकंप आ चुके हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।