जापान में 2021 में रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बच्चों का जन्म
जापान सरकार के आंकड़ों के अनुसार, देश में 2021 में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई और जनसंख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जापान में पिछले साल 8,11,604 बच्चों का जन्म हुआ था। देश में 2021 में 14,39,809 लोगों की मौत हुई जिससे जनसंख्या में कुल 6,28,205 की गिरावट आई।