जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद रूस के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने रूस और उत्तर कोरिया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'एनएचके' के मुताबिक, भूकंप के चलते जापान के इशिकावा और तोयामा प्रांतों में 36,000 से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।