जापान में अब तलाकशुदा दंपति को संयुक्त रूप से मिलेगी बच्चे की कस्टडी, कानून पारित
जापान की संसद ने शुक्रवार को देश की नागरिक संहिता में संशोधन करते हुए कानून पारित किया जिसके तहत अब तलाकशुदा माता-पिता को संयुक्त रूप से बच्चे की कस्टडी का विकल्प दिया जाएगा। दरअसल, जापान में अक्सर तलाक के बाद बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दी जाती थी। बकौल रिपोर्ट्स, जापान में लगातार तलाक के मामले बढ़ रहे हैं।