जापान में आए भूकंप के बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने व कई तटों से सुनामी के टकराने के बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। दूतावास ने 2 ईमेल आईडी व 5 हेल्पलाइन नंबर जारी किए जिसपर सहायता की स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। पश्चिमी जापान के तट पर आई सुनामी का एक वीडियो सामने आया है।