जापान में कबूतर को टैक्सी से कुचलकर मारने के आरोप में ड्राइवर किया गया गिरफ्तार
टोक्यो (जापान) में एक टैक्सी ड्राइवर को अपनी कार से एक कबूतर को कुचलकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टोक्यो पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय अत्सुशी ओज़ावा ने पिछले महीने जानबूझकर अपनी कार कबूतरों के एक झुंड पर चढ़ा दी थी। शख्स ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं से कहा कि सड़कें इंसानों के लिए होती हैं।