जापान में दिसंबर 2022 में महंगाई दर 41 वर्षों के उच्चतम स्तर 4% पर पहुंची
जापान में दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर 41 वर्षों के उच्चतम स्तर 4% पर पहुंच गई है। सरकार ने कहा कि आखिरी बार खुदरा महंगाई दर में इतनी बढ़ोतरी दिसंबर 1981 में देखी गई थी। गौरतलब है कि यह लगातार नौवां महीना है जब यह महंगाई दर बैंक ऑफ जापान के 2% के लक्ष्य से अधिक है।