जापान में महिला के झुकने पर 2 हिरणों ने भी सिर झुकाकर किया अभिवादन, वीडियो हुआ वायरल
जापान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक महिला के सिर झुकाने पर 2 हिरणों ने भी अपना सिर झुकाकर उसका अभिवादन किया है। वीडियो में महिला हिरण के अभिवादन के बाद उन्हें कुछ खिलाती है और खुश होकर चली जाती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को 36 लाख लोग देख चुके हैं।