जापान में समुद्र में 8 किलोमीटर नीचे दिखी दुनिया की सबसे गहराई में तैरने वाली मछली

जापान और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने सबसे गहराई में तैरती मछली का वीडियो बनाने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। वैज्ञानिकों ने 8,336 मीटर की गहराई में स्नेलफिश की एक अज्ञात प्रजाति वाली इस मछली का वीडियो बनाया है। पिछला रिकॉर्ड मरियाना ट्रेंच में 8,178 मीटर की गहराई में एक मछली का वीडियो बनाने का था।

Load More