जापान में ₹7.5 लाख में बिका रूबी रोमन किस्म के 24 अंगूरों का गुच्छा

जापान में हुई एक नीलामी में 'रूबी रोमन' किस्म के 24 अंगूरों का गुच्छा ₹7.5 लाख (12 लाख येन) में बिका है। थोड़े ऐसिडिक और बहुत मीठे इस किस्म के अंगूर बेहद रसीले माने जाते हैं और हर अंगूर का वज़न 20 ग्राम से अधिक होता है। यह गुच्छा जापान में होटल चलाने वाली एक कंपनी ने खरीदा है।

Load More