जापानी अंतरिक्षयात्री ने शेयर की अंतरिक्ष से ली गई 'खूबसूरत' चंद्रोदय की तस्वीर

जापानी अंतरिक्षयात्री कोइची वकाता ने ट्विटर पर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई चंद्रोदय (मूनराइज़) की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "चंद्रोदय भी खूबसूरत था।" वकाता फिलहाल इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में हैं और वहां उनके साथ रूस के 3 व नासा के 3 अंतरिक्षयात्री हैं। कई यूज़र्स ने तस्वीर पर कमेंट कर इसे 'खूबसूरत' बताया।

Load More