जापानी तट के पास 8 फीट का दुर्लभ विशाल स्क्विड कैमरे में हुआ कैद
जापान के पश्चिमी तट के पास पानी में 8 फीट का दुर्लभ विशाल स्क्विड कैमरे में कैद हुआ है। गोताखोरों द्वारा करीब से बनाए गए वीडियो में स्क्विड के अंग धीमी गति से हिलते हुए दिख रहे हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "यह किसी मूवी का सीन लग रहा है, यह शानदार है।"