जाफर ने चुना न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच के लिए भारत का अपना प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रांची में होने वाले पहले टी20I मैच के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। उन्होंने इशान किशन व शुबमन गिल को बतौर ओपनर चुना है। उनकी टीम में राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह अन्य खिलाड़ी हैं।