जाफर ने टिकटॉकर खाबी का मीम शेयर कर पाक दाल-रोटी की फोटो पर लबुशेन को किया ट्रोल
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन द्वारा पाकिस्तान में लंच में मिली दाल-रोटी की तस्वीर शेयर करने के बाद वसीम जाफर ने उन्हें ट्रोल किया है। लबुशेन द्वारा दाल में रोटी डुबाने पर प्रतिक्रिया देते हुए जाफर ने टिकटॉकर खाबी लामे का एक मीम ट्वीट किया। खाबी उन चीज़ों पर प्रतिक्रिया देने के लिए मशहूर हैं जिन्हें लोग जटिल बना देते हैं।