जाफर ने शेयर किया अंडरटेकर का 'ताबूत' वाला मीम, कहा- 'मैक्सवेल ने इसे हकीकत में बदल दिया'
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने वनडे विश्व कप-2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 201* रन की पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने ज़मीन पर लेटे हुए मैक्सवेल और द अंडरटेकर के 'ताबूत' वाले मीम की तस्वीरों का कोलाज 'X' पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मैक्सी ने आज इस मीम को...हकीकत में बदल दिया।"